Tuesday, 4 April 2017

इस बारी नवरात्रि में फ्रांस की देवी ---रोमन गॉडेस --''Libertas '' --जिसके एक हाथ में स्ववतंत्रा की टॉर्च और एक हाथ में संविधान की पुस्तक --'' tabula asata ''जिसमे   "July 4, 1776", अंकित है वो तारीख जिस दिन  अमेरिका की स्वतन्त्रता की घोषणा हुई। 
Statue of Liberty (Liberty Enlightening the World) ------ कई बार न्यूयार्क आ गयी ,पर हर बार जाना रह गया ,एक बार तो बैटरी पार्क से ही भीड़ देख के वापिस आये। 
देवी ने नवरात्रि में ही दर्शन देने थे ये मुझे कहाँ  पता था ---मुझे सब मूर्ख कहें पर विश्व में जहां कहीं भी देवी किसी भी रूप में पूजी जाती है --मेरी श्रद्धा  उसमें वही होती है जो  ''माँ दुर्गे ''में होती  है ---
-----माँ दुर्गे  तेरी ही बहनें है संपूर्ण विश्व में --आकाशों वाली देवी  धरती पे भी सभी जगह मिल जाती है  बस मन में धारणा हो ----अष्टमी नवमी मङ्गलमयी हो --सभी देवियों के दर्शन  के साथ -साथ रोमन देवी ''Libertas '' ---के भी करवा रही हूँ आप सभी को ---लाइक कमेंट आप नही करेंगे मुझे पता है और मुझे कभी दरकार भी नही रहती जबरदस्ती की औपचारिकता की पर देवी तो देवी है  -- मुझे  पता है दर्शन वो भी फर्स्टहैण्ड --आपको हो ही जाएंगे  ---- जय माँ शेरों ,वाली पहाड़ों वाली और लिबर्टी आइसलैंड (स्वतन्त्रता ,संविधान ) वाली ,सभी का मंगल करो ---- 

No comments:

Post a Comment